आजकल मोबाइल हमारे हाथ में 24 घंटे रहता है। पहले हम कहते थे फोन से सिर्फ टाइम बर्बाद होता है। पर सच पूछो तो यही फोन अगर सही से इस्तेमाल कर लो ना, तो यही तुम्हारी पढ़ाई का सबसे बड़ा साथी बन सकता है।
सबसे बड़ी प्रॉब्लम क्या है?
“समय ही नहीं मिलता”
पढ़ाई भी करनी है, असाइनमेंट भी, कोचिंग भी, घर का काम भी… और ऊपर से थकान भी। ऐसे में दिमाग हेंग हो जाता है। घबराओ मत। आज मैं तुम्हें कुछ ऐसे ऐप्स बताऊंगी जो मेरी स्टूडेंट्स भी यूज करती हैं और रिजल्ट सच में कमाल का है।
पहले ये समझो – समय मैनेज करना जरूरी क्यों है?
देखो, टाइम मैनेजमेंट कोई रॉकेट साइंस नहीं है। इसका मतलब बस इतना है –
“सही काम, सही समय पर”
जब तुम समय को प्लान करके चलोगे तो:
- रोज पढ़ाई छूटेगी नहीं
- एग्जाम के पहले रात भर जागना नहीं पड़ेगा
- टेंशन कम होगी, कॉन्फिडेंस बढ़ेगा
- पढ़ाई के साथ खेलने और आराम का टाइम भी निकलेगा
बस थोड़ी सी प्लानिंग और थोड़ी सी आदत।
8 बेस्ट ऐप्स जो हर स्टूडेंट के फोन में होने चाहिए
1. Google Calendar – तुम्हारा पर्सनल डायरी
इसमें तुम अपना पूरा टाइम-टेबल डाल दो। कब क्लास है, कब टेस्ट है, कब असाइनमेंट जमा करना है – ये खुद याद दिला देगा।
मतलब अब “मैम मैं भूल गया” बोलने का बहाना नहीं चलेगा
2. Todoist – टू-डू लिस्ट का बादशाह
रोज सुबह 3 काम लिख लो जो सबसे जरूरी हैं। जैसे ही पूरा करो, टिक कर दो। इससे दिमाग में बोझ नहीं रहेगा और काम भी पूरे होंगे।
3. Forest App – फोन की लत भगाओ
ये सबसे मस्त ऐप है। जब पढ़ने बैठो तो इसमें टाइमर लगा दो। जितनी देर फोन नहीं छुओगे, उतना बड़ा पेड़ उगेगा। पेड़ काट दिया तो मेहनत बेकार। तो खुद ही फोन नहीं उठाओगे!
4. Notion – एक ही जगह सब कुछ
नोट्स, प्रोजेक्ट, टाइम-टेबल, टार्गेट… सब इसमें सेट कर लो। थोड़ा शुरू में टाइम लगेगा पर एक बार सेट हो गया तो लाइफ आसान।
5. Pomofocus – 25 मिनट वाला फॉर्मूला
25 मिनट सिर्फ पढ़ाई, 5 मिनट ब्रेक। बस यही फॉर्मूला फॉलो करो। दिमाग थकेगा नहीं और पढ़ाई भी हो जाएगी।
6. Evernote – तुम्हारी डिजिटल कॉपी
क्लास में जो नोट्स बनाते हो, फोटो खींच कर इसमें सेव कर लो। पेपर आने से पहले सब एक जगह मिल जाएगा। कॉपी ढूंढने का टाइम बचेगा।
7. My Study Life – स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल
ये ऐप खास स्टूडेंट्स के लिए बना है। टाइम-टेबल, होमवर्क, एग्जाम सब इसमें फीड कर दो। ये खुद रिमाइंडर देगा।
8. Habitica – पढ़ाई को गेम बना दो
काम पूरा करने पर इसमें पॉइंट मिलते हैं। लेवल अप होता है।
पढ़ाई भी हो जाएगी और बोर भी नहीं होगे।
- रविवार को प्लानिंग डे रखो: पूरे हफ्ते का प्लान 15 मिनट में बना लो।
- ज्यादा ऐप मत रखो: 2 ऐप काफी हैं – एक प्लानिंग के लिए, एक फोकस के लिए।
- रोज रात को 10 मिनट: कल के 3 जरूरी काम तय करके सोना।
आखिरी बात
ऐप डाउनलोड करने से कुछ नहीं होगा। इस्तेमाल करना पड़ेगा। कोई भी 2 ऐप चुनो और 21 दिन लगातार चलाओ। फिर देखो आदत कैसे बन जाती है। समय चला गया तो वापस नहीं आएगा। तो आज से ही शुरुआत कर दो।
ब्लॉग लेखन :
डॉ. मीनाक्षी शर्मा
सहायक आचार्या, शिक्षा विभाग
बियानी गर्ल्स बी.एड.कॉलेज, जयपुर
